ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0164/2025, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5M/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र दुबराज, निवासी मुनगाडीह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 19 वर्ष, को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.11.2025 को समय 08:05 बजे, मधुकुटरा पोखरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे मा० न्यायालय भेजा गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



