google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बैदराबाद इंग्लिश पर रामलीला का भव्य होगा आयोजन



जिला ब्यूरो अरवल
मृत्युंजय कुमार




अरवल-बैदराबाद के इंग्लिश दुर्गा स्थान के प्रांगण में रामलीला कमिटी की एक बैठक बुलाई गयी,सर्वसम्ममती से लोगों ने इसकी अध्यक्षता के लिए ज्योति रंजन को चुना,चर्चा के मुद्दे पर आयोजकों के द्वारा रामलीला का आयोजन के लिए भव्य रूप से मनाने पर विशेष विषय रखी गयी|इसके रुपरेखा के लिए कमिटी का गठन किया गया,इस कार्यक्रम का आयोजन के लिए सर्वसम्ममती से संजोजक पद पर ज्योति रंजन कुमार को चुना गया तथा अन्य रामलीला कमिटी पदाधिकारियों का भी चयन किया गया,जिसके लिए बैठक में लोगों ने अध्यक्ष पद शिव कुमार सौंडिक,सचिव अभिषेक कुमार मितु,उपाध्यक्ष दीपक कुमार सौंडिक,उपसचिव चंदन कुमार वर्मा,कोषाध्यक्ष पद के अनिल कुमार,उपकोषाध्यक्ष मुन्ना कुमार भट्ट एवं व्यवस्थापक संजीत कुमार को बनाया गया|नव निर्वाचित कमिटी ने कहा की इस बार रामलीला का आयोजन भव्य रूप होगा,इसके लिए रावण वध का पुतला भी पचास फिट उच्ची बनेगी तथा जयकारे उदघोष के साथ रामलला,रावण,मेघनाथ हनुमान की सेना के साथ नये रूप सज्जा के साथ भव्य झांकी निकाली जाएगी, बैठक में दिलीप जायसवाल,राहुल कुमार,भोला कुमार,धीरज कुमार,भूषण कुमार,इसके अलावे गांव के वरिष्ठ गणमान्य लोग जो शशिभूषण भट्ट,बलदेव प्रसाद,सुरेश प्रसाद, ललन प्रसाद,रौशन कुमार इत्यादि अन्य लोग इस बैठक में समल्लित हुए l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)