google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्रजपात से चराई पंचायत के ग्राम बारडीहा मे राजेंद्र विश्वकर्मा की घाटनास्थल पर मौत।*


समाज जागरण  दीपक कुमार प्रखण्ड संवाददाता छत्तरपुर

पलामू (झारखंड) छतरपुर: 12जुलाई 2024 छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत चराई पंचायत के ग्राम बारडीहा मे रात्रि लगभग 8:00बजे ब्रजपात अकाशिय बिजली के झटका लगने से राजेंद्र विश्वकर्मा उम्र 35वर्ष पिता सुखनाथ विश्वकर्मा की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। मृत्यु की खबर सुनते ही घटनास्थल पर वर्तमान मुखिया रविंद्र राम ने पहुचे और मृतक के परिवार को ढाढ़स बंधा और ब्रजपात से जो सरकारी मुवाब्जे मृतक के परिवार को सरकार के द्वारा सहायता राशि दी जाती है हरसम्भव  दिलवाने का प्रयास करूंगा।इसके बाद ग्रामीणों ने बताया की घटनास्थल के पास अकाशिय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर मे आग लगने के कारण कुछ तार भी जलकर खाक हो गईं है और 11000तार जलकर गिर चुकी है। मुखिया रविंद्र राम ने बताया की ब्रजपात की घटना की सुचना छत्तरपुर थाने मे दी गईं है मौके पर प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर स्व को पोस्टमार्टम के लिए सदर डालटनगंज भेज दी गईं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)