google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बलदेव पीजी कालेज रस्सा कसी प्रतियोगिता में रहा अव्वल, राम मनोहर लोहिए दूसरे स्थान पर


रंजीत तिवारी रामेश्वर वाराणसी ।* महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में अंतर विश्वविद्यालय पुरुष रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय केप्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह ने संस्थापक महाराज एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
इस प्रतियोगिता में महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी, श्री बलदेव पीजी कॉलेज बड़ागांव ,राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरवनाथ ,हरिशचंद्र पीजी कॉलेज वाराणसी ,महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर वाराणसी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ केंपस की टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में बलदेव पीजी कॉलेज बड़ागांव प्रथम स्थान, राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरवनाथ द्वितीयस्थान, महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विश्वविद्यालय की ओर से नामित डॉ नौशाद अहमद डॉक्टर संजय कुमार सिंह प्रोफेसर आनंद प्रकाश डॉ राधेश्याम राय डॉक्टर श्रवण कुमार यादव उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में सर्वेश सिंह शिव कुमार तथा अतुल यादव थे। अतिथियों का स्वागत अंगद प्रसाद यादव शारीरिक शिक्षा प्रभारी संचालन डॉक्टर अखिलानंद सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर मंजू मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉक्टर अर्चना सिंह डॉक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव डॉ शिव कैलाश श्री दुर्गेश पांडे डाआशा कुमारी डाक्टर सत्य प्रकाश सिंह ममता देबी मनोज कुमार पटेल कंचन वर्मा सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।
(फोटो)


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)