समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ का राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट वाराणसी के बीएएमएस द्वितीय वर्ष के 30 छात्र – छात्राएं ने डॉ0 विजय राय,डॉ0 रचना निगम तथा डॉ0राम निहोर तापसी के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया।
जहां पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार ने समस्त संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए स्थलीय व्यस्थाओं से परिचित कराया। प्रसव कक्ष, कोल्ड चेन पॉइंट, प्रयोगशाला कक्ष, टीवी कक्ष, मे चल रहे समस्त प्रोग्राम की जानकारी दी तथा राष्ट्रीय प्रोग्राम एड्स, लेप्रोसी, मानसिक, वेक्टर बोर्न , एल्डरली डिजीज, एनसीडी, तथा अन्य योजनाओं की जानकारी की भी विस्तृत जानकारी दी।
भ्रमण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ0नंद आसरे, डॉ0 राजकुमार, डॉ0मनु चतुर्वेदी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता, एआरओ श्रीनाथ यादव, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह, स्टाफ नर्स संजू यादव, एसटीएलएस मुन्ना लाल जयसवार ने अपने -अपने कार्यो की प्रगति से अवगत कराया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े कार्य सेवा आधारित कार्य है जिसको सेवा भाव से किया जाता है। इसे व्यवसाय के नजरिये से नहीं अपनाना चाहिए। सेवा,साधन व साध्य भावनाओं का संतुलन बनाती है।
पीएचसी हरहुआ की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार कराया गया और विदा किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



