google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम के सहयोग से किशोरी मेला आयोजित

सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी।
दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं परियोजना ‘इग्गापवर हर’ के संयुक्त सहयोग से ब्लॉक नगवा में संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत बलियारी में एक भव्य किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में परियोजना क्षेत्र की लगभग 100 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मेले का उद्घाटन पनिकप खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार चौरसिया एवं स्वामी विवेकानंद विद्यालय बलियारी के प्रबंधक संतोष कुमार दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मेले में वे किशोरियां सम्मिलित हुईं जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी थीं या ड्रॉपआउट हो गई थीं। इन किशोरियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संस्था द्वारा संचालित पांच सामुदायिक शिक्षण केंद्रों में पढ़ाया जाता है और उन्हें पुनः विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मेले के दौरान किशोरियों ने विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां प्रस्तुत कीं, जिनमें विज्ञान से संबंधित मॉडलों के साथ-साथ कपड़े से बनाए गए डोर मैट, मेजपोश, इंडिया गेट, गुलदस्ते, थालपोश, सिक की झाड़ू, कुस की डलिया इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, चार्ट पेपर पर क्रांतिकारी महापुरुषों जैसे भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस के चित्र भी बनाए गए, जिन्हें दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत कर उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर परियोजना क्षेत्र के कार्यकर्ता नीलम, पूनम, सुनीता, मुमन, प्रोग्राम मैनेजर कुतुबुद्दीन, ब्लॉक समन्वयक विजय कुमार प्रजापति एवं संस्था समन्वयक रोहित विश्वकर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने किशोरियों द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों की सराहना की और इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)