समाज जागरण
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बैंक में कार्यरत संविदा कर्मी को आपसी रंजिश में बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। घटना के बाद युवा गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे वाराणसी रेफर किया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक युवक अनिकेत कुमार पुत्र शिव गोविंद निवासी ग्राम गौरी निस्फ कोतवाली रॉबर्ट्सगंज का रहने वाला है, वह इंडियन बैंक की मधुपुर शाखा में संविदा कर्मी के तौर पर काम करता है गुरुवार की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे वह बैंक मैनेजर को घर छोड़कर के वापस अपने गांव जा रहा था इसी दौरान हिंदुआरी तिराहे पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए, घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से तत्काल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि युवक अपने घर वापस जा रहा था इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले गाली गलौज की फिर गोली मार दी, परिजनों से तहरीर लेकर उचित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है पुलिस और एसओजी की टीम घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है ताकि मामले को वर्कआउट किया जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



