गरीब और जरूरमंद जनता को दो वक्त का खाना भी नसीब नही: नागेंद्र राय
समाज जागरण संवादाता विवेक देशमुख
मस्तुरी। पूरे देश भर में बढते हुई ,बेरोजगारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम ठाकुरदेवा में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन देते हुए केंद्र सरकार की ओर से लगातार बढाई जा रही महंगाई का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भाषण व नारेबाजी किया।
ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने सोमवार को ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा के बाजार में महंगाई के खिलाफ चौपाल लगाकर केन्द्र सरकार को कोसा ऊन्होने कहा कि आज सब्जियों, दालों और खाने की तेल के किमतों लगातार आसमान छू रहे हैं. गरीब और जरूरमंद जनता को दो वक्त का खाना भी नसीब नही हो पा रहा है।बढती महंगाई के कारण महिलाओं का रसोई बजट भी गडबडा गया है,पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ रहा महंगाई बढनि से इसका असर खाद्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड रहा है। भाजपा की सरकार ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था।वर्तमान में अच्छे दिन केवल पूंजीपतियों के आए है।गरीब जनता महंगाई के बोझ में दबे जा रही है। बाजार में आये लोगों से चर्चा करते हुए बढती महंगाई के विरोध मेंं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय बाजार में पहुंचे लोगों से चर्चा की। कहा कि बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है ,जबसे केंद्र में मोदी सरकार आई है महंगाई बेलगाम है। देश की जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है और मोदी सरकार मौन है, केंद्र सरकार ने खाने-पीने जैसी चीजों पर भी टैक्स लगा दिया है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देशव्यापी आंदोलन कर रही है।

ऊन्होने कहा हम लगातार 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच हमारे ब्लॉक के हाट बाजार में जा जा कर महंगाई का विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं।जबतक केंद्र सरकार मोदी महंगाई की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नही उठाती है तबतक हमलोग अपनी लडाई जारी रखेंगे। आज देशभर में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।लेकिन मोदी सरकार आज भी खामोश हैं महंगाई और बेरोजगारी पर हमारे प्रधानमंत्री एक शब्द नही बोलते यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और पूरे देश के लोगों में इसका रोष दिखाई दे रहा है। ऐसे में विपक्ष का काम जनता की समस्याओं से सरकार को अवगत कराना होता है जो हम जन आंदोलन के माध्यम से लगातार हमारे क्षेत्र के बाजार हाट में विरोध प्रदर्शन करते आ रहें हैं। लेकिन केंद्र सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रही है।
ऐसे में हम एकबार फिर से महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ चार तारीख को दिल्ली में देशव्यापी जनांदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं।
आज के कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय ,प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति राजकुमार अंचल, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खुटे, महामंत्री मुकेश बंजारे,जी एस जौहर वरिष्ठ कांग्रेसी,जिला सचिव युवा कांग्रेस अरविंद लहरिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष ऊदय भार्गव, विजय नामदेव,अमृत राठौर,लक्ष्मी यादव,केशव साहू,देवेन्द्र कृषणन,विशंभर खुटे,रितुराज,मालिक राम घृतलहरे, मालिक राम घृतलहरे, अरविंद गेंदले,बसंत बंसल सरपंच ठाकुरदेवा, धुर्राहा गेंदले, शिवनारायण, दशरथ गेंदले, गीता प्रसाद, घनश्याम पंच,गोरेलाल मनहर, रमेश मनहर, मनबोध यादव, धरमदास मानिकपुरी,जनकराम सान्डिलय,कौशल प्रसाद, नेत्रकुमार बंसल, बहोरनदास,मदन घृतलहरे, रामचरण कोशले,सरपंच कुटेला, शब्बीर खान,समेलाल,राजकुमार साहू, बसंत मिर्झा, श्याम लाल,ध्रुव, जनक राम साहू उपस्थित रहे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








