google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बातो बातो में : नोएडा प्राधिकरण और बिजली के खंभे पर लटकते होर्डिंग और बैनर पोस्टर।

समाज जागरण नोएडा

विगत दिनों में एक टवीटर हैण्डल से टवीट किया गया कि नोएडा सेक्टर 45 सोमबाजर स्थित बिजली घर के बाहर ट्रांसफार्मर पर बड़ी बड़ी होर्डिंग लगा है क्या इसके लिए नोएडा प्राधिकरण से कोई अनुमति ली गई है। क्योंकि कभी भी ये आग लगने के कारण बन सकते है और बड़ी घटना के संभावना से इनकार नही किया जा सकता है। जाहिर है कि बिना अनुमति ही अतिक्रमण किया गया होगा। यह भी संभव हो कि नोएडा प्राधिकरण से सहमति ना हो लेकिन अधिकारी, सर्किल आफिसर और सुपरवाइजर की सहमति रहा हो। क्योंकि इतना बड़ा बड़ा होर्डिंग ऐसा तो है नही कि इन लोगों के नजर में न हो।

खैर टवीट को एक शिकायत मानते हुए नोएडा प्राधिकरण नें संज्ञान लिया और झट-पट एक्शन करते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर से सभी बैनर होर्डिंग को हटा दिया गया। हालांकि टवीट शिकायत करने के उद्देश्य से नही किया गया था, सिर्फ जानकारी के लिए किया गया था कि ऐसे होर्डिंग और बैनर लगाने के लिए किससे मिलना पड़ेगा।

नोएडा प्राधिकरण के द्वारा किए गए इस त्वरित कार्यवाही को देख लोगों ने शाबाशी देना शुरू कर दिया बात भी सही था कि इतना त्वरित कार्यवाही नोएडा प्राधिकरण अक्सर करती नही है। पहली बार किया तो तारीफ तो मिलना ही चाहिए था। लेकिन आप जानकार हैरान रह जायेंगे कि उसी बिजली के ट्रांसफार्मर से सिर्फ 5 मीटर की दूरी पर एक और बड़ा सा होर्डिंग बिजली के खंभा पर आज भी टंगा है लेकिन प्राधिकरण के दस्ता ने उसे छुआ तक नही।

इसके अलावा वहां से 10 मीटर की दूरी पर सदरपुर कालोनी गेट पर दुनिया भर के बैनर होर्डिंग टंगे हुए है। दुबारा टवीट किया गया लेकिन आज कई दिन गुजर जाने के बाद भी संज्ञान नही लिया गया। संभवत: इन सभी बैनर होर्डिंग के लिए नोएडा प्राधिकरण से अनुमति ली गई होगी या फिर सर्किल आफिसर और सुपरवाइजर के मदद से साहब के घर दिवाली के गिफ्ट में चाइनीज मोबाइल पड़ोसा गया हो।

हालांकि अभी सोमबाजार में सब्जी मार्केट की स्थिति भी उथल पुथल जैसी है, कभी हाँं कभी ना में बाजार लगती है और उजड़ती है। लेकिन वही सेक्टर सेक्टर 44 कर्नल मार्केट में दुकानदारों नें नाला को तो ढकने के बाद बीच सड़क पर ही दुकान लिया है, हालात यह रहता है कि एक ई-रिक्शा को निकलना भी मुश्किल होता है। खैर यह बात किसी को बताने के लिए थोड़े ही है, आज नोएडा सेक्टर 27 से अतिक्रमण हटा दिया गया है कल भी गुलजार होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)