google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर से बैटरी चोरी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। जंसा क्षेत्र के परमंदापुर गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी परमंदापुर, ने शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे अपनी ट्रैक्टर को खेत की जुताई के बाद अपने घर के दरवाजे पर खड़ा किया था।


रात के समय अज्ञात चोरों ने मौका पाकर ट्रैक्टर के इंजन बॉक्स को खोलकर उसकी बैटरी चुरा ली और फरार हो गए। घटना का पता शनिवार सुबह तब चला जब किसान पुनः खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि ट्रैक्टर में बैटरी ही नहीं थी।


इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना डायल 112 पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)