google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रेस क्लब ने पत्रकार भवन के लिए जिलाधिकारी सहित अधिकारियों को दिया ज्ञापन

दैनिक समाज जागरण
अश्वनी कुमार

ब्यूरो (मीरजापुर): मीरजापुर जनपद में पुरानी एकमात्र रजिस्टर्ड संस्थान मीरजापुर प्रेस क्लब
द्वारा वर्षों से पत्रकार भवन की मांग की जा रही है । मीरजापुर प्रेस क्लब द्वारा एक बैठक आहूत की गई । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि जिला प्रशासन को पत्रक देकर पत्रकार भवन के लिए मांग किया जाएगा। उसी क्रम में शुक्रवार को मीरजापुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व अन्य अधिकारियों को पत्रकार भवन के लिए ज्ञापन सौंपकर उनसे मांग की। जिनमें प्रमुख रूप से मीरजापुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, सचिव अजय शंकर गुप्ता, सहित शिव शंकर उपाध्याय, सुजीत कुमार, जयंत चतुर्वेदी, सुरेश सिंह, शिव तिवारी, इंद्रप्रीत सिंह लकी, विजेंद्र दुबे, इंद्रेशश पांडे, सुमित गर्ग , राजू भारती सहित अनेक पत्रकारों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकार भवन की मांग की।ज्ञात हो कि मिर्जापुर प्रेस क्लब अपने स्थापना वर्ष 1995 से ही पत्रकार भवन की मांग कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)