समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी बड़ागाँव थाना क्षेत्र के बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर सातोमहुआ कट के पास एक आल्टो कार को बचाने में भदोही सांसद की फार्च्यूनर गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई ।
घटना की सूचना पर हरहुआ पुलिस और थानाध्यक्ष बड़ागाँव अजय पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह लगभग पौने दस बजे भदोही भाजपा सांसद विनोद बिंद का काफिला लखनऊ से बनारस जा रहा था । जैसे ही सांसद का काफिला सातोमहुआ के सामने पहुंचा वहीं यू टर्न लेने के लिये एक आल्टो कार घूम रही थी। जिससे सांसद की फार्च्यूनर गाड़ी टकरा गई ।दुर्घटना में सांसद की फार्च्यूनर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा रहा कि स्पीड कम होने से कही उन्हें कोई चोट नही आई। दुर्घटना के थोड़ी देर बाद अन्य गाड़ी से उनका काफिला बनारस के लिये रवाना हो गया। वही दुर्घटना के बाद आल्टो सवार गाड़ी लेकर तेज़ गति से बाबतपुर की तरफ निकल गया।
दुर्घटनाग्रस्त फार्च्यूनर गाड़ी यू0पी0 70 जीएफ 2111 को घटनास्थल से हरहुआ पुलिस गैरेज में भेजवा दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



