google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बकरी चोरी से ग्रामीण परेशान पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम

समाज जागरण अतुल सोनी

चोलापुर क्षेत्र में बकरा बकरी चोरी से ग्रामीण परेशान हो गए है एक हफ्ते के अंदर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा बकरा व बकरी चोरी हो चुके है बुधध्वार की देर रात भी चंदापुर में फुलपत्ती देवी के दो बकरा और एक बकरी को चोरों ने उठा ले गए, जिसकी सूचना भुक्तभोगी ने स्थानीय थाना में दी है

ऐसे ही एक हफ्ते पूर्व सहडी निवासी रामसूरत के घर में घुस बकरा बकरी के साथ जेब से नकदी भी चुरा ले गए जिसकी जानकारी पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने पर लिखित शिकायत की गई थी वही गांव के सीसी कैमरे में चोरों द्वारा चोरी करते हुए दिखाई पड़ रहे है लेकिन पुलिस कुछ हासिल नहीं कर पाई वही चोलापुर क्षेत्र में बकरा व बकरी चोरों का हौसला बुलंद है,चोलापुर क्षेत्र में बकरा व बकरी के निरंतर चोरी होने से ग्रामीण भयभीत है,क्षेत्र में कई जगह से बकरी चोर ग्रामीणों के घर में घुस उठा ले गए ,बकरी और बकरो के चोरी के मामले में चोलापुर पुलिस हाथ के हाथ खाली है तहरीर लेकर खाना पूर्ति कर आश्वासन दे ग्रामीणों को वापस भेज देती है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)