google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिंदू सनातन धर्म में भाई – बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया——आचार्य पंडित शोभित शास्त्री

दैनिक समाज जागरण
संभल।प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है।
इस बार शनिवार 9 अगस्त को रक्षाबंधन हैं ।
इस वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होगी और तिथि का समापन 9 अगस्त दोपहर 1:21 बजे पर होगा।
ज्योतिषानुसार इस वर्ष सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी और सूर्योदय 5:47 बजे पर होगा।इसलिए इस वर्ष रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा का साया नहीं रहेगा ।
सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व अपने कर्तव्यों का पर्व है।
शास्त्रों के अनुसार सर्वप्रथम माता लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधी थी, उसी समय से यक्ह रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जाने लगा।
इस बार 9 अगस्त को रक्षाबंधन है ।इस वर्ष भद्रा का साया भी इस पावन पर्व पर नहीं रहेगा।
9 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ लाभ भाई – बहनों को मिलेगा।
यह सुबह 5: 47 बजे से दोपहर 2:22 बजे तक रहेगा।
जिसमें रक्षाबंधन का पर्व मनाने वाले भाई – बहनों को सुख – समृद्धि जैसे प्रभाव प्राप्त होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)