
——————–
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
सुदूर गांव और कस्बों मे रहने वाली महिलाओं को खाना पकाने मे सुविधा दिलाने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्था “क्विक एज “के सौजन्य उन्नत चूल्हा वितरण अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी बारणे पंचायत के भैरोगंज बाजार में लकड़ी चुल्हा का निशुल्क वितरण किया जा रहा।इस दौरान गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाले महिलाओं ने कतारबद्ध होकर गुरुवार पहले दिन लगभग 200 लकड़ी चुल्हा को प्राप्त किया। संस्था के मंटू गुप्ता ने बताया कि गांव और कस्बे में रहने वाले लोगों की स्थिति और उसकी परेशानियों को देखते हुए संस्था यह अभियान चला रही है. इस चूल्हे के उपयोग से महिलाओं को सुविधा मिलेगी और कम लकड़ी मे ही खाना पका सकेगी जिससे पर्यावरण की भी रक्षा होगी।साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से गरीबों को गैस चुल्हा की व्यवस्था की गयी है,परंतु महंगाई की मार से लोग त्राहिमाम है और सबों की पहुंच से दूर हो गयी है|ऐसी स्थिति मे लकड़ी का चूल्हा गरीब लोगों की जरूरत भी बन गयी है| वितरण कर्ता मंटू गुप्ता ने बताया कि बांका जिला के सभी प्रखंडों के हर पंचायत में हर गरीब के घर तक लकड़ी का चुल्हा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।इस चुल्हा को प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड,व सरकारी प्रूफ की छाया प्रति देना अनिवार्य है,खास बात यह है कि राशन कार्ड धारकों को बीच ही धुआं रहित लकड़ी चुल्हा वितरण किया जाना है। इस मौक़े पर दर्जनों लाभुक मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



