

*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन/विश्वकर्मा पूजा और चेहल्लुम का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर चांदन थाना परिसर में बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह व सर्किल इंस्पेक्टर कटोरिया अनिल कुमार अंचलाधिकारी चांदन प्रशांत शांडिल्य के साथ चांदन थानाध्यक्ष नसीम खान की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे जहां पदाधिकारियों ने बैठक में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का निर्देश दिया। इस मौके एस डी पी ओ प्रेम चंद सिंह ने विश्वकर्मा पूजा एवं चेहल्लुम को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनात रहने की बात कही।साथ ही उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों और हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। फिर भी अफवाह फैलाने वाले लोगों से बचे रहना है यदि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो,तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। थानाध्यक्ष नसीम खान ने सभी उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने और परस्पर भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक मे मौजूद लोगों ने भी शांतिपूर्ण माहौल मे पूजा व त्योहार मनाने का भरोसा दिया. इस मौके पर ए एस आई मुकेश कुमार, ए एस आई चंचल कुमार, ए एस आई धर्मेंद्र कुमार, सरपंच कोरिया प्रभात यादव ,गरीब नवाज कमिटी के सदर रुपसान शेख, अकबर अली,तौसीम शेख,मासुक अंसारी, नंदकिशोर बरनवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



