google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा मंडल 15 ने घोषित किया बलविंदर सिंह कंबोज को ओबीसी मोर्चे का प्रधान ।

जालंघर (चंद्रकांत सी पुजारी) : मंडल 15 के अध्यक्ष डॉ राहुल जामवाल की अध्यक्षता में आज जिला ओबीसी मोर्चा प्रधान प्रमोद कश्यप ने बलविंदर सिंह कंबोज को मंडल 15 ओबीसी मोर्चा प्रधान घोषित किया, और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिला ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राज मेहरा, मंडल 15 के उपाध्यक्ष वरिन्दर जीत सिंह करवल ,महामंत्री सुशील चौहान , एससी मोर्चा प्रधान जसविंदर सिंह सोनू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ राहुल जामवाल ने कहा कि मंडल 15 एक नया गठित मंडल है और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मंडल खड़ा करने की जिम्मेदारी दी है जिसको की वो और उनकी कोर टीम के सदस्य तन मन धन से निभा रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा सोत्र प्रधानमंत्री नरिंदर भाई मोदी जी है । दिन निकलते ही उनकी टीम मंडल में भाजपा के लिए नए कार्यकर्ता जोड़ने के लिए निकल पड़ती है। उसी का नतीजा है कि महिला , एससी मोर्चा गठित करने के बाद आज ओबीसी मोर्चा भी गठित कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि जब तक मंडल के सभी आयाम खड़े नही हो जाते वो चैन की सांस नही लेंगे।
नव नियुक्त ओबीसी मोर्चा प्रधान बलविंदर सिंह कंबोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर भाई मोदी जी ने जो ओबीसी के उत्थान लिए कदम उठाये है वो सचमे बहुत जरूरी थे। बाकी पार्टियों ने ओबीसी समाज जा कोई विशेष खयाल नही रखा मगर मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी के लिए बहुत सरहानीय काम कर रही है। इस अवसर पर विमल कुमार मित्तल , गौतम शर्मा, सुप्रीत सिंह आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)