google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वच्छता ही सेवा के तहत नगर पंचायत नवीनगर द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत नवीनगर की ओर से आज शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर भवन में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 120 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका मुफ्त इलाज किया गया और दवाइयां दी गई।

मुख्य रूप से शुगर, बीपी, बुखार, सर्दी-खांसी, कटे-जले आदि रोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गईं। वहीं कुछ गंभीर मामलों में मरीजों को उचित इलाज और आगे की जांच की सलाह दी गई।शिविर के मुख्य चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शिविर में महिला, बच्चेऔर पुरुष मरीज आए, जिन्हें मुफ्त दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए।मौके पर इंदल सिंह,विकाश कुमार,नगर पंचायत के स्वच्छता पदाधिकारी सौम्या द्विवेदी, जीएनएम महेंद्र ढाका, एएनएम सोनी कुमारी, सीमा कुमारी,क्रांति कुमारी सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)