
भारत जोड़ो यात्रा में पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ रहे राजेश संदलाना के भतीजे का गांव संदलाना में पहुंचने पर किया गया स्वागत
हरियाणा/ हिसार ( राजेश सलूजा)
कांग्रेस भारत जोड़ो न्याया यात्रा में शामिल होकर राजेश संदलाना के भतीजे राजेश संदलाना गांव पहुंचे। यह जानकारी देते हुए राजेश संदलाना ने बताया कि उनके भतीजे राजेश इस पूरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ रहे। गांव पहुंचने पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। राजेश संदलाना ने बताया कि राजेश ने ग्रामीणों को बताया कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा के प्रति पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है और देश में बदलाव की लहर देखने को मिली। जिस उत्साह के साथ यात्रा में शामिल होकर लोग राहुल गांधी के समर्थन में आ रहे थे उससे देश में कांग्रेस का सत्ता में आना तय है। राजेश ने बताया कि वे यात्रा में पूरे समय राहुल गांधी के साथ रहे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी बेहद सरल स्वभाव के मिलनसार तथा नेकदिल इंसान है। इतनी बड़ी पार्टी के मुखिया होने के बाद भी उनमें जरा सा भी अभिमान नहीं है। राहुल गांधी ने पूरी यात्रा में साथ रहने व राजेश की मेहनत के लिए उनकी पीठ भी थपथपाई। राजेश संदलाना ने भी भतीजे राजेश को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बधाई दी व उनकी प्रशंसा की।
इस मौके पर राजेश संदलाना ने कहा कि न्याय यात्रा यात्रा का समापन नहीं बल्कि न्याय का आरंभ है। इससे देश में न्याय की शुरूआत है जो वर्तमान तानाशाही केंद्र सरकार द्वारा देश की जनता के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ है। राहुल गांधी की यात्राओं के बाद कांग्रेस पार्टी को पूरे देश में और अधिक मजबूती मिली है। इन लोकसभा चुनावों में पार्टी सत्ता में आएगी और जनता नफरत की राजनीति करने वालों को सबक सिखाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



