

नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के तत्वावधान में सेक्टर-20 के श्री हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथावाचक आचार्य विष्णुकांत जी पाराशर वृंदावन धाम ने तीसरे दिन की कथा में कपिल देवहूति संवाद के बारे में बताया,जिसमें उन्होंने कहा कि “चौरासी लाख योनियां भोगने के बाद मनुष्य जन्म बड़े भाग्य से मिलता है।गृहस्थ के साथ-साथ भगवान की याद जीवन में बनी रहे ।भगवान को हम नहीं भूलें। उन्होंने कहा कि अष्टांग योग, यम, नियम, आसन, प्राणायाम प्रत्याहार, ध्यान, धारणा, समाधि इससे मन पवित्र होता है। भगवान के चरणों का दर्शन करने से हमारे पाप कटते हैं।” जडभरत-रहूगण् संवाद की चर्चा करते हुये उन्होंने बताया कि
मनुष्य की आत्मा-परमात्मा में भेद नहीं है। भगवान के दर्शन से ज्यादा नाम जरूरी है।संकेत में, हँसी मजाक में भगवान का नाम कल्याण करता है। नरक में न जाना पड़े इसीलिए भगवन् नाम का जप करते रहना चाहिये।उन्होंने
प्रहलादचरित्र सुनाया और कहा कि नरसिंह भगवान भक्ति से प्रसन्न होकर खंभा तोड़कर प्रकट हुए।कथा 23 मार्च तक चलेगी।प्रतिदिन सायं 04 बजे से 07.30 बजे तक कथा व्यासजी द्वारा श्रीमद्भागवत जी की कथा का गुणगान किया जायेगा।22 मार्च को होली मंगल मिलन का आयोजन किया जाएगा।23 मार्च को अंतिम दिन कथा पूर्वाह्न 10.00 बजे शुरू होगी तथा हवन एवं व्यास पूजन के साथ ही कथा का समापन हो जायेगा।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रीहनुमान मंदिर समिति सेक्टर-20 के सहयोग से किया गया है।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने कथा व्यासजी,मुख्य अतिथि बच्चू सिंह अपर आयुक्त मेरठ एवं सभी अतिथियों का पटका ओढ़ाकर सम्मान किया।
कथा श्रवण के लिये कथा स्थल पर आयोजन समिति के चेयरमैन उमाशंक़र गर्ग,कथा संयोजक अनिल गोयल,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्नारायण गोयल, बजरंगलाल गुप्ता,एसएमगुप्ता,अनंत वर्मा,डॉ.एसपीजैन,जेएमगुप्ता,राधाकृष्ण गर्ग,पवन गोयल,राजकुमार गर्ग, मुकेश गोयल,मुकेश गुप्ता,सुशीला शर्मा,रामपाल भाटी,गंगाराम यादव,विनय गुप्ता सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



