google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बुजुर्ग ने वृद्धाश्रम में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित एक वृद्धाश्रम में 65 वर्षीय राम जियावन ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वृद्धाश्रम के केयरटेकर ने पुलिस को सूचना दी कि राम जियावन का शव बाथरूम में फांसी के फंदे से लटका मिला है। बताया गया है कि राम जियावन अपनी पत्नी के साथ कई वर्षों से लोढ़ी स्थित इस वृद्धाश्रम में रह रहे थे। उनकी सरहज भी यहीं पर रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्हें सुबह 9:07 बजे संचालक द्वारा घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया और सीओ व डीएम से भी बात की। वृद्धाश्रम में रह रहे अन्य बुजुर्गों ने बताया कि राम जियावन मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पारिवारिक तनाव को इसका कारण बताया जा रहा है, हालांकि उनकी पत्नी ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। वृद्धाश्रम में रह रही एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उन्होंने सुबह 4 बजे पानी लेने के दौरान बाथरूम में शव देखा। शव सफेद धोती में लिपटा हुआ था, जिससे वह डर गईं। धीरे-धीरे अन्य लोगों को भी घटना की जानकारी हुई। मृतक सभी से प्रेम से बात करते थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)