google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पत्रकार विमल यादव हत्याकांड का आरोपी भवेश यादव की हत्या

अररिया।

रानीगंज के बेलसरा निवासी पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के आरोपी भवेश यादव को गोलियों से भून दिया गया। ये सब कुछ बुधवार की देर रात हुआ अज्ञात अपराधियों ने भवेश को बीच सड़क गोलियों से छलनी कर दिया। इस वारदात को बेहद ही सनसनीखेज तरीके से अंजाम दिया गया। फायरिंग में घायल भवेश यादव की मौत हो गई। भवेश अगस्त 2023 में हुए पत्रकार विमल यादव हत्याकांड का आरोपी था। वो इसके लिए जेल भी गया था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। शक है कि अपराधी भवेश की हर हरकत की टोह ले रहे थे। भवेश एक शादी में घर से बाहर गया था और अपराधियों ने इसी मौके का फायदा उठाया।

बताया जा रहा है कि भवेश यादव एक शादी समारोह में भोज खाकर बुधवार की रात 11 बजे अपने एक सहयोगी रजनीश के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने बेलसरा के वार्ड संख्या 7 में सड़क को जाम कर दिया। इसे देख भवेश चौंका, लेकिन वो भाग पाता, उससे पहले ही अपराधियों ने उसे घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में भवेश की हत्या कर दी गई, जबकि उसे बाइक पर ले जा रहे रजनीश को पीठ में एक गोली लगी। उसे इलाज के लिए रात में ही आनन-फानन में पटना ले जाया गया। कहा जा रहा है कि अपराधियों ने भवेश यादव को सिर, कमर और सीने में चार गोलियां मारीं। पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में हाल में ही वह जमानत पर जेल से बाहर निकला था। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बुधवार की रात बेलसरा गांव में ही एक शादी समारोह में 40 वर्षीय भवेश यादव (पिता लक्ष्मी यादव) शिरकत करने गया हुआ था। भोज खाने के बाद करीबन ग्यारह बजे वह अपने एक सहयोगी रजनीश के साथ बाइक से वापस घर की ओर जा रहा। लेकिन उसे क्या मालूम था कि वार्ड नंबर-7 में सड़क पर बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे। नजदीक आते ही बाइक की घेराबंदी कर ली
गई। इसके बाद अलग-अलग हथियार से फायरिंग की गई। जानकारी मिलने के बाद रात में ही रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ बेलसरा गांव पहुंचे और घायल रजनीश को इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल भिजवाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। तब उसके घरवाले उसे लेकर पटना निकल गए। वहीं मौके से पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया। जहां मृतक भवेश यादव के शव का पोस्टमार्टम से पहले एक्स रे किया गया।
भवेश यादव का है पुराना आपराधिक इतिहास
भवेश यादव का पुराना आपराधिक के इतिहास रहा है। वह कई बार संगीन मामलों में जेल जा चुका है। 2023 की अगस्त में रानीगंज के एक दैनिक अखबार के पत्रकार विमल यादव हत्याकांड का वह मुख्य आरोपी था। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाल ही के दिनों में वह जमानत पर जेल से बाहर निकला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने कहा कि मामले को लेकर स्क्वॉयड डॉग और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)