अररिया।
अररिया शहर में इन दिनों बाइक चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है चोरों की हौसले इतनी बुलंद हो गए हैं कि वह हर दिन किसी न किसी सार्वजनिक जगहों से बाइक चोरी घटना को अंजाम से देते हैं। अब जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के बरांडा से बाइक चोरी हो जाने के मामला सामने आया है नगर थाना पुलिस की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल बुधवार को सदर अस्पताल के बरांदा से स्वास्थ्य कर्मी निर्मल कुमार मंडल की बाइक चोर उड़ा ले गया निर्मल कुमार मंडल ने बताया है कि वह अपनी अपाची बाइक बी 38 ए 3220 करीब 12:00 दोपहर सदर अस्पताल स्थित गैलरी जहां स्टाफ लोग गाड़ी लगाते हैं उस जगह पर गाड़ी खड़ी कर अस्पताल ड्यूटी करने चले गए करीब संध्या शाम 6:00 बजे ड्यूटी से जब लौटे तो बाइक गायब थी काफी छान बीन के बाद बाइक का कुछ पता नहीं चला बताया है की बाइक किसी अन्य के नाम पर थी जिसकी सूचना बाइक मलिक को दे दिए गए हैं। सी सी टी वी में बाईक चोर का फोटो कैद है।अब देखना है कि इनकी बाईक पुलिस निकाल पाती है कि नहीं। बता दें कि एक माह पूर्व इसी परिसर से एक डॉक्टर की भी गाड़ी चोरी हुई थी वो भी अभी तक नहीं मिली है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



