भोजपुर बिहार: महिला ने एक साथ दिया चार बेटे को जन्म, चारों स्वस्थ है।

दैनिक समाज जागरण विकास सिंह आरा भोजपुर

भोजपुर जिले में आरा के एक निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया। सभी बच्चे स्वस्थ है। एक साथ चार लड़के के जन्म के बाद पूरा परिवार खुश है। दरअसल बक्सर जिले के नैनी जोर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी नैनी जोर निवासी भरत यादव की पत्नी ज्ञानति देवी ने शनिवार को एक साथ चार बेटे को जन्म दिया। हालांकि चारों बच्चे ऑपरेशन करके हुए है। ज्ञानती देवी शादी के बाद से ही गर्भवती नहीं हो पा रही थी। अब एक साथ चार बच्चे हुए तो उनका परिवार खुशी से झूम उठा है।
शादी के चार साल बाद दिया था बेटी को जन्म अब हुए चार बच्चे

प्राइवेट कंपनी में प्राइवेट जॉब करने वाले भरत यादव ने बताया कि मेरी शादी ज्ञानती देवी से 2013 में हुई थी।मई 2015 में गौना करके अपनी पत्नी को घर ले आया। उसके बाद चार साल तक मुझे कोई भी बच्चा नहीं हुआ। फिर एक निजी अस्पताल में चार सालों तक दवा चलाया गया। चार साल के बाद मुझे एक लड़की (चांदनी) हुई। जो अब तीन साल की हो गई है। चांदनी के होने के ढाई साल बाद मुझे एक लड़का भी हुआ। जिसका नाम हरी ओम है। अब मेरी पत्नी को एक साथ चार बेटे हुए है। मैं बहुत खुश हूं।

सभी बेटे – बेटियों को पढ़ाना लिखाना चाहता हूं

बक्सर के रहने वाले भरत यादव ने कहा कि मुझे चार बेटे हुए है। इससे मैं बहुत खुश हूं। मुझे पहले चार साल बाद एक बेटी और एक बेटा हुआ था। कई जगहों पर दिखाया। पूजा पाठ भी करवाया था। अब चार बेटे हुए है। मैं सभी बेटे और बेटियों को पढ़ाना लिखाना चाहता हूं। मैं और मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है। कंडीशन ठीक नहीं होने की वजह से हुआ ऑपरेशन सभी बच्चे स्वस्थ है।फिलहाल सभी शिशुओं और मां को अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ केंद्र स्थित चिकित्सा ईकाई में भर्ती रखा गया है। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल की डॉक्टर ने बताया कि महिला को जॉन्डिस था। जिसके बाद महिला की कंडीशन उतनी ठीक नहीं थी। उसके बाद उसका ऑपरेशन हुआ और उसको चार बच्चे हुए। सबसे अच्छी बात ये थी कि सभी बच्चों ने जल्द ही रिस्पॉन्स किया। वहीं अभी महिला को जॉन्डिस के लिए इलाज किया जायेगा साथ ही दवाइयां चलाई जाएगी। वही विशेषज्ञों का कहना है की जब स्पर्म भ्रूण बनाने के लिए फर्टिलाइजर एग तक पहुंचता है तो गर्भधारण की प्रक्रिया शुरु होती है, अगर फर्टिलाइजेशन के समय गर्भाशय में अलग-अलग तीन अंडे मौजूद हो या फिर फर्टिलाइज एग तीन भ्रूण में बट जाए तो महिला तीन बच्चे को जन्म दे सकती है, अभी तक कुछ ऐसे केस सामने आए हैं। जो कि महिलाओं को चार बच्चे भी हुए हैं।

  • पटना में अपराधियों ने मारी तीन लोगों को गोली, मचा हड़कंप
    समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना / राजधानी पटना में सोमवार की सुबह हुई बेखौफ अपराधियों ने पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी, जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। यह घटना अरफावाद नहर के पास हुई, जिससे आसपास के इलाकों…
  • पटना में रिश्वत लेते एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार
    समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ राजधानी पटना के धनकी मोड़ इलाके में एक एएसआई और दो सिपाही वाहनों से जबरन वसूली करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। यह मामला तब सामने आया जब एक जागरूक नागरिक ने इन पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो…
  • पटना के बख्तियारपुर में सीएम ने किया गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का निरीक्षण
    सनाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर में गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का जायजा लिया। सोमवार को उन्होंने प्रोजेक्ट के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।…
  • पटना में नागरिकों की शुरक्षा के लिए प्रशासन ने उठाया ठोस कदम
    समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ राजधानी पटना में अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए पटना पुलिस ने एक नई और सशक्त पहल की है। इसके अंतर्गत शहर के 31 थाना क्षेत्रों में 124 क्विक मोबाइल रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) की तैनाती की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजधानी…
  • *कुड़वा गांव में अज्ञात कारणों से पुआल में लगी आग, ग्रामीणों ने किया मुआवजे की मांग
    ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला सेमरहवादामर निवासी चंद्रदेव यादव के खलिहान में रखा पुआल में अज्ञात कारणों से दोपहर लगभग 12.30 आग लग गई। जिसे तत्काल किसान चंद्रदेव यादव, अवधेश यादव, धीरेन्द्र यादव, मृत्युंजय यादव, राजकेश्वर, विजय, वार्ड सदस्य प्रभावती देवी आदि के द्वारा समरसेबल…