मौसम कुमारी ने बीपीएससी में उत्तीर्णता प्राप्त कर अपना क्षेत्र की बढ़ाई मान, मिला 580वां रैंक
पुरैनी। आलमनगर विधानसभा के विधायक की पुत्री ने बीपीएससी में उत्तीर्णता प्राप्त कर क्षेत्र का बढ़ाया मान, जमकर मिल रही है बधाईयां। मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाह आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र नारायण यादव की सबसे छोटी सुपुत्री मौसम कुमारी ने बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा में 580वां रैंक प्राप्त कर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का पद प्राप्त किया है।
मालूम हो कि विधायक नरेंद्र नारायण यादव की सुपुत्री मौसम कुमारी ने अपना स्नातक पटना के विमेंस कॉलेज से किया इसके बाद स्नातकोत्तर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण की। पीजी करने के बाद एनईटी आईआरएफ की परीक्षा पास कर 66 व रैंक प्राप्त किया था इसके बाद भी वह नहीं रुकी और लगातार शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम करते हुए 67वीं बीपीएससी की परीक्षा में 580 वां रैंक प्राप्त कर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का पद प्राप्त करेंगे।
मौसम की इस सफलता पर विधायक से पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ किशुन दयाल राय, आदित्य नारायण यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, जदयू प्रदेश नेता अखिलेश यादव, निर्मल ठाकुर, पवन कुमार केडिया, रजनीश कुमार बबलू, प्रभाकर कुमार दीपक, सविता कुमारी, मोहम्मद अबरार हीरा, संजय शाह, अक्षय झा, मानेश्वर मेहतर सहित कई अन्य बधाई व शुभकामनाएं दी है।
- उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ
केवता नदी सहित विभिन्न छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद व्रतियों ने किया पारण पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पदमा। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और… - छठ महापर्व पर अमरनाथ गर्ग की अनूठी पहल, तीन हजार गन्ने निःशुल्क बांटकर जीता लोगों का दिल
तीन-चार वर्षों से जारी है सेवा का सिलसिला, आसपास के दस गांवों के श्रद्धालुओं को मिला लाभ; पोती नव्या ने भी दादा के नक्शेकदम पर चलने का लिया संकल्प समाज जागरण / आदिवासी सुनील त्रिपाठी चोपन/सोनभद्र। छठ महापर्व केवल पूजा-पाठ और आस्था का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण, सहयोग और मानवता की सेवा का भी… - छठ के बाद घर लौटने वालों की उमड़ी भीड़, चोपन बस स्टैंड पर बसों के लिए परेशान हुए यात्री
बसों की अनियमित उपलब्धता और क्षमता से अधिक भीड़ ने बढ़ाई मुश्किलें, अतिरिक्त बसें चलाने की मांग समाज जागरण / मनोज कुमार चौबे चोपन/सोनभद्र। लोक आस्था के महापर्व छठ के संपन्न होने के बाद अब लोग अपने कामकाज और रोजी-रोजगार के लिए दूसरे शहरों में स्थित अपनी कर्मस्थली की ओर लौटने लगे हैं। इसके चलते… - सोन नदी के तट पर आस्था का अद्भुत संगम, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चोपन में छठ महापर्व संपन्न
झिलमिल रोशनी से जगमगाया छठ घाट, भजन संध्या में नंदन-चंदन की टीम ने बांधा समां; पुलिस अधीक्षक सपरिवार रहे मौजूद समाज जागरण | मनोज कुमार चौबे चोपन (सोनभद्र)। लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चोपन में हर्षोल्लास एवं… - किशनगंज में एक करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ बंगाल के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
513 ग्राम मादक पदार्थ बरामद, अपाची मोटरसाइकिल, नकदी और मोबाइल फोन जब्त; एएनटीएफ और माउंटेनकट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई वीरेंद्र चौहान | समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज। किशनगंज। बिहार के किशनगंज में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किशनगंज पुलिस की एएनटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए 513 ग्राम ब्राउन…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









