पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, समाज जागरण
पदमा-प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत लक्ष्मी निवास पैलेस के बगल सड़क किनारे राजा बहादुर स्व 0कामख्या नारायण सिंह के 110 वे जन्मदिवस पर इनका स्मारक निमार्ण को लेकर भूमि पूजन किया गया।स्मारक निर्माण का निर्णय मुखिया अनिल कुमार मेहता एवं स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी विचार विमर्श के पश्चात किया।इस अवसर पर महाराजा बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण कर ग्रामीणों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने प्रिय राजा स्व0 सिंह के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की।स्थानीय मुखिया अनिल मेहता ने क्षेत्र के परमप्रिय राजा की मृत्यु के 55वर्ष उपरांत भी इनकी जन्मतिथि पदमा में नहीं मनाए जाने पर क्षोभ प्रकट किया।इन्होंने बताया कि स्मारक हेतु भूमि पूजन पश्चात अगले वर्ष पुनः इनकी जन्मतिथि पर इनकी आदमक्द प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।मौके पर जे एम एम के प्रखंड अध्यक्ष नजीर अख्तर सचिव विजय सिंहा,बीजेपी नेता भारत पाण्डेय,गोविंद मेहता उप मुखिया अजय मेहता सहित कई वक्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



