कोपा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस का सख्त एक्शन
पटना। बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी के दौरान जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवायी जा रही 9 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है।

मुक्त कराई गई सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल की 8 और उत्तर प्रदेश की 1 नाबालिग शामिल है।
2 आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में कोपा थाना में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अवैध हथियारों के साथ भी कार्रवाई
पुलिस की ओर से चलाए गए अलग अभियान में अवैध आग्नेयास्त्रों के साथ 3 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की सक्रियता
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सक्रिय पुलिसिंग के तहत इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।
#BiharPolice #PoliceAction #MinorGirls #CrimeNews #BiharNews #HumanTrafficking #PoliceRaid #BreakingNews #IndiaNews #CrimeAlert
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



