google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क किनारे रखे ईंट की ढेर से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल

दैनिक समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे ईंट के ढेर से टकरा गई. हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर पुत्र शंकर 28 वर्ष अपने साथी कल्लू पुत्र रवि कुमार 26 वर्ष निवासी डुमरडीहा बुधवार की रात पल्सर बाइक से मनबसा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. बृहस्पतिवार की सुबह वापस लौटते समय झारोखुर्द गांव में सड़क के किनारे रखे ईंट की ढेर से बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई. टक्कर की आवाज सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे. जब तक लोग उन लोगों को देखते एक की मौत हो चुकी थी, दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल पड़ा था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक अमर की 7 वर्ष पहले शादी हुई थी. उसका 6 साल का एक बच्चा है. लेकिन पत्नी उससे अलग रहती है. इस हादसे के बाद परिवार कोहराम मच गया. मृतक अमर डुमरडीहा गांव के चौकीदार का पुत्र था. घायल साथी कल्लू का सीएचसी दुद्धी मे इलाज चल रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)