google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बरात से लौट रहे बाइक सवार की नहर में गिरने से हुई मौत

समाज जागरण

मीरजापुर /ड्रमंडगंज थाना
क्षेत्र के अमदह गांव में रविवार की रात आई बरात में शामिल होने के बाद दूसरी बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की सेमरा कलां गांव स्थित नहर में गिरने से मौत हो गई। मृतक बाइक सवार रातभर नहर में पड़ा रहा। ग्रामीणों की सूचना के बाद सोमवार सुबह पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।संतनगर क्षेत्र के रामपुर बोदा गांव निवासी 33 वर्षीय सुनील कुमार अमदह गांव में अपनी रिश्तेदारी से आई बरात में शामिल होने गए थे। जहां बरात में शामिल होने के बाद लालगंज क्षेत्र के मानिकपुर गांव में अपने भाई की ससुराल में आई बरात में शामिल होने के लिए रात साढ़े नौ बजे के करीब बाइक से निकले थे। जैसे ही अमदह गांव से दो किलोमीटर आगे सेमरा कलां गांव में पहुंचे तो सड़क के मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक सहित नहर में जा गिरे। जहां गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत हो गई।

सोमवार सुबह नित्य क्रिया के लिए नहर की ओर गए ग्रामीणों ने बाइक सवार को नहर में मृत अवस्था में पड़ा देखा तो तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बाइक सवार के साले रविशंकर ने बताया कि जीजा सुनील कुमार दुबार क्षेत्र के गंगाशायर गांव से अमदह गांव में बरात में शामिल होने के लिए गए थे।अमदह गांव से रात साढ़े नौ बजे के बाद दूसरी बरात में शामिल होने के लिए लालगंज के मानिकपुर गांव बाइक से जा रहे थे कि रास्ते में बाइक सहित नहर में गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई।थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि क्षेत्र के अमदह गांव में आई बरात में शामिल होने के बाद दूसरी बरात में शामिल होने के लिए जा रहे संतनगर थाना क्षेत्र निवासी बाइक सवार सुनील कुमार की सेमरा कलां गांव स्थित नहर में गिरने से मौत हो गई है। घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)