google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीजेपी महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा से रईस त्यागी सभी देशवासियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी

तथा देश मे अमन चैन भाई चारे कायम रहे सभी आपस मे मील झुल कर रहे

समाज जागरण
संवाददाता समाज जागरण


लौकेशन जिला बरेली
त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल- -अजहा शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े बंदोवस्त रहे। अधिकांश जगहों पर दोनों समुदाय के लोगों ने मिल जुलकर पर्व का आनंद लिया। लोगों ने एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद भी दी। ईद-उल-अजहा का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ शांति व सौहार्द भरे माहौल में मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में बकरीद की विशेष नमाज अकीदत के साथ अदा की व जीवन में उन्नति, खुशी, समृद्धि तथा देश में शांति की सलामती की दुआएं मांगी।
लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद भी दी। मौके पर लोगों ने सेवईयां खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा भी कराया। बड़े-बूढ़े सहित खासकर बकरीद को लेकर बच्चे अति उत्साहित थे। सुबह बकरीद की विशेष नमाज पढ़कर लोगों ने खुदा राह में बकरे व भेड़ आदि की कुर्बानी की। अल-सुबह से ही लोग फिजां में इत्र की खुशबू बिखेरते मस्जिदों की ओर कूच करने लगे। खचाखच भरी मस्जिद में स्थान के अभाव में देर से पहुंचने वालों को दूसरी मस्जिदों में जाना पड़ा। परंपरा को निभाते हुए कई मस्जिदों के बाहर भी नमाज पढ़ी गई। नए वस्त्रों में सजे बच्चे, युवा व बुजुर्ग नये वस्त्रों में ईदगाह व मस्जिदों की ओर उत्साह के साथ जाते देखे गए। व अन्य मस्जिद तमाम ईदगाहों पर बकरीद को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई। विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए। जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। ईदगाह में नमाज अता करने आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो इसे लेकर भी प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)