google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जमीनी विवाद में किसान को गोली मारकर हत्या*

*

*दैनिक समाज जागरण*
*केशव कुमार सिंह*

जिले में इन दिनों गोलीबारी की घटना थमने का नाम नही ले रहा है | अपराधियों के हौसलें इतने बुलंद है कि छोटी छोटी बातों पर हत्या जैसी घटना को अंजाम दे रहे है |ताजा मामला मुफस्सील थाना क्षेत्र के मुंशी विगहा गांव निवासी रामेश्वर शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र सुदर्शन शर्मा को एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी है…
दरअसल मामला जमीन विवाद का है |मृतक सुर्दशन शर्मा का गांव के ही कुछ लोगो से जमीनी विवाद चल रहा था जो कि मामला न्यायालय तक जा पहुंचा था | लेकिन सोमवार कि अहले सुबह जब सुर्दशन शर्मा धान की रोपनी को लेकर वहां खेत पर पहुंचा तो दुसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया |इसी खींचातानी के बीच एक युवक ने सुर्दशन शर्मा को गोली मारकर फरार हो गया |
आनन-फानन में परिजनों ने घायल सुर्दशन शर्मा को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया |वही घटना के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छापेमारी शुरु कर दिया है| मुफ्स्सील थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा |


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)