google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा जिला प्रभारी ने चलाया सदस्यता अभियान

संवाददाता कछवां (मीरजापुर): भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी व काशी प्रांत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कछवां नगर समेत मझवां विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा तथा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पहुंची। जिला प्रभारी ने बीजेपी का सदस्यता अभियान जमीन पर किस तरह से चल रहा है इसे भी देखा वही नगर में व्यापारियों के यहां डोर टू डोरजाकर उन्हें सदस्य बनाया। इसके अलावा दलित बस्तियों में भी जाकर उनकी समस्याओं को जाना और भारतीय जनता पार्टी के मिस काल नंबर पर मिस काल करा कर सदस्य बनाया गया। जिला प्रभारी ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन का सेवा पखवाड़ा चल रहा है हम लोग जन्मदिन भी मना रहे हैं और सेवा पखवाड़ा के तहत हम लोग कार्य कर रहे हैं 10 करोड़ भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने का जो लक्ष्य शीर्ष नेतृत्व ने रक्खा है उसे पूरा करने के अभियान में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन पर कहा कि यह बहुत ही सराहनीय पहल है वन नेशन वन इलेक्शन से बार बार चुनाव कराने के जहमत से बचेंगे अनावश्यक खर्च नहीं होगा और देश के विकास में बहुत बड़ा अहम भूमिका निभाएगा देश का विकास होगा। इस मौके पर राजकुमार जायसवाल कछवां मंडल प्रवासी,जिला महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी, अमरेश केसरी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य अश्वनी मोदनवाल, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत पिंकी मोदनवाल, भाजपा नेत्री पूनम चौरसिया, हरिओम तिवारी, अरविंद जैन, वीरेंद्र जैन, लवकुश रस्तोगी, रमेश गुप्ता, शिवशंकर सेठ आदि लोग रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)