google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीडीओ ने पीएम श्री योजना में चयनित कंपोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी
गुरुवार को खंड विकास अधिकारी बड़ागांव राजेश कुमार सिंह ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित कंपोजिट विद्यालय और गौशाला बड़ागांव का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय में हर सुविधा उपलब्ध देख कर सराहना किया।परिसर में साफ सफाई,बिजली व्यवस्था, पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रधानाचार्य को आगाह किया।

बच्चो से दोपहर में मिलने वाले मिड डे मील की जानकारी ली।बच्चो को अच्छी शिक्षा मिल सके इसके लिए अध्यापकों को जी जान लगा कर पढ़ाने की बात कही।उधर गौशाल केंद्र पर पहुंचने पर बारिश बीमार होने से पशुओं के देख रेख के बारे में वहा उपस्थित कर्मचारी से जानकारी ली।पशुओं को उपलब्ध चारे के बारे में पूछा।साथ में पशु चिकित्सक से पशुओं को समय समय पर चेक करने के साथ दवा की उपलब्धता की जानकारी ली।कर्मचारियों से पशुओं के सही से देख रे ख करने को कहा।साथ में पशु चिकित्सक डॉ आशीष कुमार सचिव रानी सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक,शिक्षक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)