google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा 16 मार्च को होगी

भाजपा कार्यालय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेगा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व

आई एम खान/दैनिक समाज जागरण ब्यूरो

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी व जिला सह-चुनाव अधिकारी आशीष शाक्य ने बताया कि 16 मार्च दिन रविवार को दोपहर में भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए हुए संगठनात्मक चुनाव का परिणाम जिला चुनाव अधिकारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार सुरेश राणा द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ है। आशीष शाक्य ने बताया 16 मार्च को जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम में लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह जुड़ेंगे। उन्होंने बताया संगठनात्मक बैठक की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)