आई एम खान/दैनिक समाज जागरण ब्यूरो
बिसौली बदायूं। नगर में होली को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों को प्लास्टिक सीट्स और तिरपाल से ढक दिया गया है।
होली के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर की कई मस्जिदों को प्लास्टिक सीट्स और तिरपाल से ढक दिया गया है। क्योंकि रंगों का त्यौहार होली एवं रमजान के पवित्र महीने की जुमे की नमाज इस मर्तबा एक ही दिन पड़ रही है। यूं तो होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मस्जिदों को प्लास्टिक सीट्स और तिरपाल से ढकने का उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि होली के रंग या अन्य सामग्री मस्जिदों की इमारत पर न गिरे। किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत न हो इसके लिए खास कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न मस्जिदों पर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। वहीं क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है ताकि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



