दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर
ईचागढ़- ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकुडू मंडल के परगमा गांव में सावन के द्वितीय सोमवार के उपलक्ष्य में भव्य शिव मंदिर की ढलाई किया गया । जिसमें गांव के युवा महिला पुरूष सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए एवं छत ढलाई कार्य में श्रमदान किया, जिसमें ग्राम वासियों के साथ मुख्य रूप से ईचागढ़ विधानसभा के भाजपा नेता विनोद राय भी उपस्थित हुए एवं ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया जिससे ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे ।
इस खास मौके पर भाजपा नेता विनोद राय ने बताया कि बड़े सौभाग्य की बात है कि आज सावन के दूसरे सोमवार में भव्य शिव मंदिर का छत ढलाई हो रहा है और मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस मंदिर में अपने श्रमदान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है । छत ढलाई होने के पश्चात जल्द ही मंदिर में प्लास्तरा का कार्य भी शुरू होगा और जल्दी मंदिर पूर्ण रूप से बनकर तैयार होगा जिसमें मैं तन मन धन से साथ दूंगा । जिसमें मुख्य रूप से मुखिया लालू माझी , श्रीचरण महतो , भुवनेश्वर कर्मकार , संभु महतो , सतीष महतो , जीता प्रमाणिक , निधु कुमार , प्रकाश प्रमाणिक , लष्मीकांत सिंह , महेन्द्रनाथ महतो आदि उपस्थित थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



