शहडोल। शहडोल जिले के नगर परिषद बकहो के वार्ड क्रमांक 15 के निवासी जो कि, मुख्य मार्ग के किनारे रेलवे क्रॉसिंग के आगे बसे हुए हैं वहां के वार्ड वासियों को कई दशकों से बिजली के लिए जूझना पड़ रहा है और आधुनिक युग में भी उन्हें लालटेन के सहारे रहना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने बताया की अनेकों बार क्षेत्र के विधायक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया इसके अलावा विद्युत विभाग के अधिकारियों का ध्यान भी इस और आकृष्ट कराया गया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात के अलावा कुछ नहीं निकला। सोमवार को वार्ड के आधा सैकड़ो लोग नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और वर्षों से बिजली की मांग की ओर नगर परिषद के अध्यक्ष एवं मुख्य नगर परिषद के अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया और ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि 15 दिवस के अंदर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उन्हें अनशन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



