बिजुरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल बिजुरी द्वारा निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर रविवार को नगरपालिका परिषद बिजुरी में मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा रिंकू के निर्देश से महत्वपूर्ण कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया गया।
मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर
बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल महामंत्री कैलाश कोल ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सभी बूथ प्रभारियों और BLA-2 को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।
फॉर्म 6, 7 और 8 की दी गई जानकारी
नगर पालिका बिजुरी की अध्यक्ष सहबीन पनिका ने तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम काटने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 को समय-सीमा के भीतर भरकर जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने BLA-2 की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
कार्यशाला में बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को फॉर्म भरने की प्रक्रिया और डिजिटल माध्यमों के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में तय किया गया कि आगामी कुछ दिनों तक विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जाएगा।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सहबीन पनिका, गुंजन साहू, अन्नू देवी, संतोसी सिंह,तरुनेन्द्र सिंह, शम्भू साहू, महादेव गोस्वामी मंडल के पदाधिकारी, बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, BLA-2 और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



