google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपाइयों ने किया कालेज की सफाई

दैनिक समाज जागरण
संवाददाता जमालपुर (मीरजापुर): भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्थानीय श्रीमती देवकली इंटर कालेज परिसर में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान के नेतृत्व में करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने परिसर की झाडू लगाकर सफाई करने के साथ ही साथ लोगों को अपने अगल बगल साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया।परिसर की गंदगी साफ करने के साथ ही सेवा का संकल्प लिया गया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पीएम के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुये सेवा पखवाड़ा अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा।इस दौरान नवीन पांडेय, जोशी पटेल,सुखपाल सिंह,रणजीत सिंह,त्रिलोकी सिंह,रामजनम कुशवाहा, सुदामा सिंह,मनीष मौर्य, राजकुमारी विश्वकर्मा, शिवपूजन पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)