संवाददाता अहरौरा (मीरजापुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित दुर्गा जी मन्दिर के पास शनिवार को दोपहर में बाइक मे पीछे से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया उसके बाद मोटरसाइकिल आगे जा रही ट्रक में घुस गई जिसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई वही पीछे बैठी दुसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई । जिसको प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित दुर्गा जी मंदिर के पास रोड पर बने ब्रेकर पर आगे जा रही ट्रक ने ब्रेक लिया तो पीछे से आ रहे मोटरसाईकिल सवार ने भी रफ्तार धीमी की इसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल मे टक्कर मार दिया जिससे मोटर साइकिल आगे जा रही ट्रक में घुस गई और बाइक चला रहा छात्र 18 वर्षीय राहुल वर्मा पुत्र उमेश कुमार वर्मा निवासी दुर्गा स्थान हिलसा जनपद हिलसा नालंदा बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। वही पीछे बैठी 19 वर्षीय छात्रा रिचा कुमारी पुत्री अवधेश कुमार निवासी रथयात्रा वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसको प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी नगर इन्दु भूषण मिश्रा ने बताया की दोनों वाराणसी से लिखनिया दरी पिकनिक स्पॉट पर घूमने जा रहे थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



