समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन से पूर्व शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को अजगरा विधानसभा के हरहुआ मंडल के आनन्द कानन नवग्रह वाटिका पंचकोशी रोड़ हरहुआ में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू उठा स्वच्छता का कार्य शुरू कर सफाई अभियान चलाया।बरसात के उगे घास को साफकर दैहिक ,दैविक, भौतिक आधार पर चयनित 9 प्रकार के पौधे सहित 16 प्रकार के लगे पौधों पीपल,मदार, पलाश ,खैर,चिचिढा, गूलर, शमी,दूर्वा ,कुशा ,नीम ,बरगद, मालती, पारिजात, बादाम, महुआ व आम के पौधों को संरक्षण प्रदान किया।
स्वच्छता अभियान के बाद गांवो में भ्रमण कर आगामी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री के आगमन पर सेवापुरी विधानसभा के बनौली गांव (कपसेठी) में आयोजित जनसभा स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील कर उन्हें आमंत्रित किया ।
इस अवसर पर अखंड प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’ , अरुणेंद्र सिंह,महामंत्री अनिल पांडेय, बिहारी पटेल,दुर्गा सिंह, प्रिया सिंह, श्वेतांक तिवारी, कैलाश राय, पंकज तिवारी,चन्दन पाल, गगन चौबे,मनोज पटेल,अरुण तिवारी,अंशुमान सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।



