google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम प्रधान ने पाइप देकर बंद पड़े हैंडपंपों को कराया चालू

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।।
पंचक्रोशी के तीसरे तीर्थ पड़ाव स्थल रामेश्वर इलाके के गांवों में बारिश के मौसम में जलस्रोत नीचे खिसकने से इलाके के पचासों हैण्डपम्पों से पानी नही निकलने की खबर जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव को लगते ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पाइप, छड़, साकीट देकर बंद पड़े हैंडपंपों को चालू करवाया।
ज्ञातब्य हो कि इधर एक सप्ताह से हैण्डपम्प पानी छोड़ दिया है तो लोगो ने सोचा कि कोई तकनीकी खराबी होगी।लेकिन धीरे धीरे हर क्षेत्र से हैण्डपम्प से पानी नही निकलने की शिकायत जब सामने आयी तो लोगो ने ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर जांच करवायी।जांच करने गये मैकेनिक ने बताया कि हैण्डपम्पों में कोई खराबी नही बल्कि क्षेत्र में जलस्रोत नीचे चले जाने के कारण हैण्डपम्प पानी छोड़ दिया है। लोगो ने बताया कि हैण्डपम्प चलाने पर पानी न निकलकर एयर बनाकर झटका मार रहा है।झटका इतना तेज है कि होशियारी न बरतें तो चोट लग जाय।
क्षेत्र के रामेश्वर दलित बस्ती,भइली,
, पेडूका,परसीपुर,जगापट्टी,
हीरमपुर ,लच्छीपुर,हरिहरपुर,
सातों,गोसाईपुर,तेन्दुई, हाथी सहित अनेक इलाको सैकड़ो बन्द पड़े हैण्डपम्पों में ग्राम प्रधानों द्वारा दस-दस फीट पाइप ग्रामीणों को उपलब्ध तो करा दी परन्तु मिस्त्री का टोटा होने से लोग लाचार हैं।
ग्राम प्रधानों का कहना है कि हम लोगों के पास कोई ऐसा बजट नहीं है कि हैडपम्प में पाइप बढ़वा सके। लोगों ने बताया कि जो ग्राम प्रधान ताकतवर एवं धनवान है वह अपने पास से पाइप व अन्य कार्य कर रहे है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)