
दैनिक समाज जागरण
हरदोई।संडीला नगर में स्थित अतिप्राचीन शीतला माता मंदिर को पर्यटन क्षेत्र में घोषित कराने व मंदिर में स्थित सरोवर के सौंदर्यीकरण व संडीला में स्थित हिंदुओं के अतिप्राचीन शमशान रामतारा के जीर्णोद्धार की उठी मांग
संडीला नगर में स्थित अतिप्राचीन शक्तिपीठ मां शीतला देवी का मन्दिर स्थित है जहा हजारों दर्शनार्थियों का आगमन प्रतिदिन रहता है , मन्दिर परिसर में ही एक विशाल जल सरोवर स्थित है जिसमें लाखों मछलियां , कछुए रहते है , जो एक अच्छे पर्यटन स्थल कि श्रेणी में आता है , व संडीला में स्थित हिंदुओं के अतिप्राचीन शमशान रामतारा स्थित है . अतः आपसे निवेदन है , कि शीतला माता मन्दिर को पर्यटन क्षेत्र में घोषित करवाने व मन्दिर के सरोवर का सौंद्रीकरण व हिंदुओं के अतिप्राचीन शमशान रामतारा के जीणोद्धार करवाने की मांग नगर अध्यक्ष बीजेपी संडीला महेंद्र कुमार सोनी ने एमएलसी अशोक अग्रवाल से की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



