*दैनिक समाज जागरण /अखिलेश सिंह ब्यूरो हरदोई*
हरदोई।ब्राह्मण चेतना परिषद की महिला विंग की जिलाध्यक्ष परिषा तिवारी ने आज अपनी टीम के साथ रेडक्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ली। सोसाइटी के सभापति डॉक्टर रमेश अग्रवाल द्वारा उन्हें सदस्यता के लिए ज़रूरी औपचारिकताएं पूर्ण कराई गईं। इस अवसर पर डॉ रमेश अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं में अग्रणी रेडक्रॉस सोसाइटी सभी के सहयोग से अधिक सेवा विस्तार करने में सफल होगी। रेड क्रॉस सोसायटी की सदस्यता लेने के बाद श्रीमती तिवारी ने कहा कि वह आजीवन रेड क्रॉस सोसाइटी की सेवा करती रहेंगी तथा उनकी पूरी टीम इसमें सहयोग करेगी।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



