google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरदार पटेल जयंती पर दवोई कला से भाजपा की विशाल पदयात्रा, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

दैनिक समाज जागरण
संभल (असमोली)।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में असमोली क्षेत्र के गांव दवोई कला से भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा दवोई कला से रवाना होकर असमोली कस्बे तक पहुंची। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

पदयात्रा में संभल जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, परमेश्वर लाल सैनी, जिलाध्यक्ष हारेंद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, हरिओम शर्मा, रोहित पवार, सोनू चाहल सहित अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान राष्ट्रनिर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद किया गया और एकता, सद्भाव व जनसंपर्क का संदेश दिया गया।

सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मार्ग पर पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए मोर्चा संभाला और पदयात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)