google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छह माह से लापता बच्चा तमिलनाडु से बरामद

असमोली थाना पुलिस की सफलता
दैनिक समाज जागरण
संभल (असमोली)।
असमोली थाना पुलिस ने छह माह से लापता बच्चे को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। बच्चा असमोली क्षेत्र के गांव शाहपुर डासर से करीब छह महीने पहले लापता हुआ था। बच्चे के पिता जगसरन पुत्र गंगाराम की तहरीर पर पुलिस ने 05 मई 2025 को मुकदमा दर्ज कर तलाश के लिए टीम गठित की थी।

क्राइम इंस्पेक्टर संजीव गिरी के अनुसार तहरीर के आधार पर पुलिस लगातार सुराग जुटाने में लगी रही। कई माह की मेहनत के बाद असमोली पुलिस को सफलता मिली और बच्चा तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) से बरामद कर लिया गया।

बच्चे की बरामदगी में क्राइम इंस्पेक्टर संजीव गिरी और हेड कांस्टेबल योगेश तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
असमोली पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)