बिहारशरीफ-आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, नालंदा के जिला अध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार शरीफ में नालन्दा लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नंदकिशोर प्रसाद यादव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह, बिहारशरीफ विधायक डा सुनील कुमार रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक सह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया।
उससे पहले उसी स्थान , वार्ड संख्या 10 ,बूथ संख्या 169 पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया।
बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पी एम मोदी ने कहा कि आज एक साथ देश के दस लाख बूथों पर कार्यकर्ताओं से जुड़कर बात चीत करने का अवसर प्राप्त हुआ है। बूथों पर और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए पी एम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंत्र दिया और कहा कि सारे विरोधियों को देश की जनता सिरे से नकार कर फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल केवल एक वर्ग की तुष्टीकरण की राजनीति करती है जबकि भाजपा पूरे देशवासियों की सम्पूर्ण संतुष्टिकरण की राजनीति करती है। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, कलाकारों ने देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया। भाजपा नेताओं द्वारा नौ साल बेमिसाल, प्रचार गाडी का शुभारंभ करते हुए रवाना किया गया जो गांव गांव शहर में घूम घूम कर जनता को मोदी सरकार के नौ साल के कार्यों और उपलब्धियोंं को बताएगी।
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों पर पूरी ताकत से जुट जाना है और अपने जिला में कमल खिला देना है। उन्होंने कहा कि पी एम मोदी ने हमेशा देश का सर ऊंचा किया है, एक भी काम ऐसा नहीं किया जो देशवासियों को बुरा लगे। पूर्व मंत्री, बिहार सरकार नंद किशोर प्रसाद यादव ने विरोधी दलों पर हमला करते हुए कहा कि ममता बनर्जी, राहुल गांधी जैसे नेता जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है, वे लोग देश और देशवासियों की सच्ची श्रद्धा से सेवा कर रहे प्रधान सेवक पी एम मोदी पर झूठा आरोप मढ़ने का विफल प्रयास कर रहे हैं। जो प्रधानसेवक दिन रात मेहनत कर सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अत्यंत पीछड़े लोगों को भी विकास के मुख्यधारा में जोड़ने का काम कर रहे हैं, उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद फिर से मिलना निश्चित है।
बिहारशरीफ विधायक डा सुनील कुमार ने कहा कि हमें अपना सारा ताकत बूथ कमिटी और पन्ना प्रमुख पर केंद्रित करना है। जितना अधिक मजबूत और सक्रिय बूथ कमिटी होगा जीत उतनी ही बड़ी होगी।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बिहारशरीफ महानगर उत्तरी के अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पार्टी के प्रति बहुत ही कर्मठ, मेहनती और निष्ठावान होता है आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनावों में जी तोड़ मेहनत कर भाजपा को विजयी बनाकर इसे साबित कर दिखाएंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी कुमार राघवेंद्र, जिला प्रभारी नवीन केशरी, चंद्रकांता सिन्हा, कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, चंडी पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो रामसागर सिंह, बृजनेश विद्यार्थी, लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष आश्रिति पटेल, अमित गौरव, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, राजेश्वर प्रसाद सिंह, विरेन्द्र गोप, जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, अविनाश प्रसाद सिंह, जिला मंत्री डा आशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा, चंचला देवी, रंजू कुमारी, रवि राज, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी के अध्यक्ष अमरेश कुमार, सन्नी पटेल, विनोद मुखिया, सुभाष सिंह, निर्मल कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष भारती, रामोतार प्रसाद सिंह,विपीन यादव, वीरेन्द्र कुमार, रेणु सिंह, मंजूला सिंह, खुशबू कुमारी,सूर्यभूषण सिंह, प्रवीला देवी, अमित शान सिंह, जयमाला सिन्हा, विश्वनाथ कुमार, प्रेम सागर पासवान, रंजय मालाकार, धीरज पाठक, सौरव जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



