google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पालिगंज में जन सभा को किया सम्बोधित

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमण्डल

पालीगंज/ मंगलवार को स्थानीय बाजार स्थित उच्च विद्यालय खेल के मैदान में प्रधानमंत्री के 9 साल बेमिसाल सह महा जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में भाग लेने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पहुंचा। जहां सम्राट चौधरी तथा पाटलिपुत्र लोकसभा के सांसद रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पटना जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार व मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने किया। मौके पर सम्राट चौधरी को स्वामी सहजानन्द सरस्वती की तस्वीर व कमल पुष्प प्रदान किया गया। साथ ही सभी आगन्तुको को अंगवस्त्र व पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने स्वामी सहजानन्द सरस्वती पुस्तक का विमोचन किया। मौके पर सांसद रामकृपाल यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को प्रगति पर लाने का भरपूर प्रयास किया है। जनकी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि इन्होंने जनहित के साथ साथ देश को विश्व की धरातल पर उतारने का कार्य किया है। वही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार नही चला रहे है बल्कि सरकार बचा रहे है। सरकार बचाने के लिए नीतीश कुमार हमेशा दलबदल कर रहे जिससे इन्हें बिहार में लोग पलटू कुमार के रूप में जानने लगे है। साथ ही सम्राट चौधरी ने बताया की बिहार में नीतीश कुमार ने शराब बंदी के नाम पर शराब को काउंटर डिलवरी से होम डिलवरी के रूप में बदल दिया। पुलिसकर्मी शराबियों से पैसे वसूलकर नीतीश कुमार के पास पहुंचाने का काम करता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव बिहटा औरंगाबाद रेलवे लाइन का कार्य शुरू कराने का काम करेंगे।
मौके पर पूर्व बिधायक उषा विद्यार्थी, रामजन्म शर्मा, पंकज शर्मा, भाजपा के पटना जिला महामंत्री रवि कुमार, मंडल अध्यक्ष जीत कुमार, अभिमन्यु कुशवाहा, नारायण कुमार, संदीप गुप्ता, शाही शर्मा, रणधीर कुमार, बिनोद कुमार, कुंदन कुमार, सिंधु शर्मा, सुनील शर्मा, अजेश शर्मा व दीपक कुशवाहा सहित अन्य हजारों लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)