हत्यारोपी को आलाकत्ल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार, खेत से एक गन्ना तोड़ने पर बांका मारकर कर दी थी हत्या
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने दिया 10 हज़ार का इनाम
दैनिक समाज जागरण ,बी जी मिश्र
हरदोई।मझिला थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय दलित किशोर के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।इस मामले में एक युवक को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया है।ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार का ईनाम दिया है।किशोर की हत्या महज खेत से एक गन्ना तोड़ने पर कर दी गयी थी।
बताते चलें कि मंझिला थाना क्षेत्र के मुजहा गांव निवासी इस्माइल उर्फ नंगा ने थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी 15 वर्षीय मुकेश की हत्या को अंजाम दिया था।दरअसल मंझिला थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी 15 वर्षीय मुकेश पुत्र रामबचन कक्षा 5 का छात्र था।वह रोज की भांति 25 सितंबर को पढ़ने के लिए निकला था लेकिन जब देर शाम तक घर न आया तो उसकी तलाश की गई तो उसका शव इसी थाना क्षेत्र के मुजहा मजरा पारा निवासी शहाबुद्दीन के गन्ने के खेत की मेड पर पड़ा पाया गया।उसके सर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान थे।
सूचना मिलने पर एसपी केशव चन्द्र एएसपी दुर्गेश सिंह सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे थे।मृतक के पितां की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था व खुलासे के लिए चार टीमें व स्वाट सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था।घटना का खुलासा करते हुए एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की गई और तमाम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए तो मुजहा गांव का रहने वाले इस्माइल उर्फ नँगा पुत्र शहाबुद्दीन की भूमिका संदिग्ध पाई गई तो इसे हिरासत में लेकर इससे पूछताछ की गई तो इसने किशोर की हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने उसके सर पर बांके से हमला कर दिया था जिससे मौके पर ही मौत हो गई तो बांके को गन्ने के खेत मे छिपा दिया और चला गया।
घटना के पीछे के कारणों का जब पुलिस ने पता लगाया तो पुलिस भी हैरान रह गयी।दरअसल मृतक मुकेश द्वारा पहले भी इस्माइल के खेत से गन्ना तोड़ा गया था तब इस्माइल ने भविष्य में गन्ना न तोड़ने की बात कही थी।घटना वाले दिन भी मृतक ने खेत से गन्ना तोड़ लिया जिसके बाद इस्माइल ने इस घटना को अंजाम दिया।एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष मझिला सुव्रत नारायण त्रिपाठी व उनकी टीम के साथ खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार का इनाम दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



