दैनिक समाज जागरण
गौतम कुमार अनुमंडल संवाददाता दाउदनगर
औरंगाबाद (बिहार) बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के वार्ड नं एक में पासवान चौक स्थित अमृत बिगहा गांव निवासी 35 वर्षीय युवक सूर्यनाथ पासवान शुक्रवार की सुबह घर से बाहर टहलने जा रहे थे। इसी बीच घात लगाए बेखौफ अपराधियों ने सूर्यनाथ पासवान पर अंधा धुंध गोलीयां चलाई जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद बारुण रोड की तरफ भागने में सफल रहा। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर अपराधियों को गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग को लेकर दाउदनगर बरुण मुख्य सड़क को घंटों जाम कर मांग पर अड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही एसडी पीओ कुमार ऋषि राज,दाउदनगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार,अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार,सब इंस्पेक्टर ललन प्रसाद यादव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रशासन आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज कर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



